फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंजिश को लेकर की थी पप्पू की हत्या

रंजिश को लेकर की थी पप्पू की हत्या

Wed, 22 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रंजिश को लेकर की थी पप्पू की हत्या
बागपत।
विज्ञापन

पुरा गांव में सजायाफ्ता पप्पू की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया।

बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा में सोमवार की शाम चार बजे पप्पू (30) पुत्र ताराचंद की उस समय गोली मारकर हत्या की, जब वह श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर बाइक पर बड़ौत लौट रहा था। इस मामले में देर रात मृतक के भाई सत्यवीर निवासी आजाद नगर बड़ौत ने दीपक व भीम निवासी पुरा के खिलाफ बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई ने बताया कि मृतक पप्पू को गांव के रिटायर्ड एएसआई ऋषिपाल की हत्या के मामले में बागपत कोर्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई । अब वह जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ। सोमवार को पप्पू किसी काम से कचहरी गया। वहां से उसे पुरा गांव निवासी दीपक व भीम बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दीपक मृतक रिटायर्ड एएसआई ऋषिपाल का भतीजा है। ताऊ ऋषिपाल की हत्या के कारण ही उसने पप्पू की हत्या की। दीपक पर तीन साल पहले एक मुस्लिम महिला की हत्या का भी लगा था। इसमें वह दोषमुक्त हो गया। पप्पू हत्याकांड में दोनों आरोपी फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी दीपक और भीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed