फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े दलित पर हमले के आरोपी, दहशत में पीड़ित

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े दलित पर हमले के आरोपी, दहशत में पीड़ित

Sun, 19 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े दलित पर हमले के आरोपी, दहशत में पीड़ित
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में खेत में सांड़ घुसाने को लेकर हुए विवाद में दलित परिवार पर हमला किया । पीड़ितों ने बिजेंद्र और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बिजेंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दोनों सगे भाई फरार हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह दहशत में हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के दलित अनुज ने मुकदमा दर्ज कराया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन उसके घर में घुसकर बिजेंद्र जाट और उसके बेटे अमित और अंकित ने हमला किया। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे । खेत में सांड़ घुसाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, इसके बाद अनुज के परिवार पर हमला किया। पुलिस ने इस मामले में बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमित और अंकित अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित अनुज का कहना है कि हमले में वह, उसका चाचा हरपाल समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। हमलावर उन्हें जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। उन्होंने एसपी जयप्रकाश से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। दूसरी तरफ सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि पीड़ित पक्ष के अनुज की तहरीर पर धारा 452, 342, 504, 506, 323 और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed