फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा की पिटाई से क्षुब्ध परिजनों ने इमाम को पीटा

छात्रा की पिटाई से क्षुब्ध परिजनों ने इमाम को पीटा

Tue, 03 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई से क्षुब्ध परिजनों ने इमाम को पीटा
बागपत। केतीपुरा मोहल्ला स्थित मस्जिद में इमाम के छात्रा की पिटाई करने से नाराज परिजनों ने इमाम की पिटाई कर दी। बचाव में आई एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। इमाम की पिटाई से नाराज मोहल्ले के लोगों ने छात्रा के घर पर हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के परिजनों को बचाकर कोतवाली ले लाई। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। इससे देर रात तक कोतवाली में गहमागहमी रही।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा बागपत स्थित मस्जिद में इमाम यासीन बच्चों को पढ़ाते हैं। उनके पास केतीपुरा की 12 वर्षीय बच्ची भी पढ़ती है। सोमवार को इमाम ने पढ़ाई न करने पर छात्रा को पीट दिया। इस पर छात्रा के परिजन मस्जिद पहुंचे और इमाम यासीन की पिटाई कर दी। इस दौरान बचाव में आई मोहल्ले की महिला दिल्लो के सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग भड़क गए और उन्होंने छात्रा के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान छात्रा की मां शहनवाज को पीटा। घर के किवाड़ तोड़ डाले और घर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिवार को बचाकर कोतवाली ले आई। इसके बाद मोहल्ले के काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा शहनवाज के घर में बेवजह के लोग आते जाते हैं। मोहल्ले के लोग इसका विरोध करते हैं तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। मामले की सूचना मिलते ही पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट भी कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों के साथ बातचीत की। देर शाम तक किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। देर रात तक दोनों पक्ष के लोग कोतवाली में जम रहे। इससे कोतवाली में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed