{"_id":"5aa045444f1c1bf07b8bb11e","slug":"81520452932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहिद लंबू के साले ने ट्रेस की थी मुन्नी की लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाहिद लंबू के साले ने ट्रेस की थी मुन्नी की लोकेशन
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की हत्या के मामले में पुलिस ने बागपत जेल में बंद आरोपी जाहिद लंबू के साले रिहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रिहान ने ही मुन्नी बेगम के घर होने की सूचना अपनी बहन शहनाज को दी। इसके बाद हमलावर घर पहुंचे और मुन्नी की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में जाहिद उर्फ लंबू की पत्नी शहनाज की तलाश में दबिश दे रही हैं।
पांच मार्च को बागपत के केतीपुरा मौहल्ले में कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम की तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उस समय हत्या कर दी थी, जब वह अपने घर पर बैठी थी। मोबीन ने बागपत जेल में बंद कुख्यात बदमाश जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लंबू के साले रिहान पुत्र युसूफ निवासी केतीपुरा बागपत को उसी के घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह सिंधू ने बताया कि मुन्नी बेगम की हत्या से पहले रिहान गली में घूम रहा था। उसी ने मुन्नी बेगम के घर होने की सूचना अपनी बहन शहनाज को दी। जिसके बाद शहनाज ने शूटरों को मुन्नी बेगम की हत्या करने भेज दिया और हत्या के पांच मिनट पहले ही वह घर से फरार हो गई। पुलिस ने रिहान के खिलाफ धारा 120बी में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। शहनाज की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं।
पिचौकरा गांव से जुड़े हत्याकांड के तार
बागपत। मुन्नी बेगम हत्याकांड के तार बिनौली थाना क्षेत्र के पिचौकरा गांव से जुड़े हैं। इसी गांव के एक शूटर का नाम मुन्नी बेगम की हत्या करने के मामले में सामने आ रहा है। मृतका के परिजनों को पहचान कराने के लिए फोटो दिखाया गया है। वह एक शातिर अपराधी है और हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके पिता को भी हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के लिए पहेली बनी शहनाज
बागपत। मुन्नी बेगम की हत्या के बाद से जेल में बंद आरोपी जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज भूमिगत हो गई है। शहनाज केतीपुरा मौहल्ले में ही भाई रिहान के साथ किराए के मकान में रहती थी। पुलिस जांच में पता चला है कि उसके यहां शातिर अपराधियों का आना-जाना रहता था। मुन्नी बेगम की हत्या के बाद अचानक शहनाज का गायब होना भी उस पर शक जाहिर करता है। पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाण के साथ मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर जनपदों में भी दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
खुले घूम रहे हैं हत्यारे
बागपत। कोतवाली में मुन्नी बेगम की बहन सलमा निवासी काठा अपने संबंधी मेहरबान निवासी कोताना के साथ पहुंची और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उसने कहा कि हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस को जाहिद लंबू के सभी परिचितों को उठाकर पूछताछ करनी चाहिए। शहनाज अपने ही रिश्तेदारों के यहां छिपी हुई है लेकिप पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मामले का खुलासा नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।