{"_id":"5a9eed724f1c1b8a258b5bd3","slug":"81520364914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर हटाना के लोगों का कोतवाली में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर हटाना के लोगों का कोतवाली में प्रदर्शन
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सुल्तानपुर हटाना गांव से लापता पूर्व सैनिक के बेटे का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन कर बेटे को बरामद कराने की मांग की।
सुल्तानपुर हटाना गांव के काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दो मार्च को शाम के समय ओमपाल पुत्र भूतपूर्व सैनिक राजपाल के बेटे को गांव का ही एक युवक घर से बुलाकर ले गया । पांच दिन बाद भी उसका पुलिस पता नहीं लगा पाई है और इस मामले में खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने बताया लापता ओमपाल के दो और भाई मुनेंद्र और मुनेश भी सेना में हैं और सीमा पर शहीद हो चुके हैं। अब ओमपाल घर में अकेला है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र उसका पता नहीं लगाया गया तो वे कोतवाली का घेराव करेंगे। इस मौके पर राजपाल, रोहताश, रोशन, तेजपाल, बिजेंद्र, बालकिशोर, सोहनवीर, राजेंद्र, जगदीश, जयप्रकाश, सुभाष, राजफूल आदि रहे। वहीं एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की।