फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने चार शराब तस्कर पकड़े

पुलिस ने चार शराब तस्कर पकड़े

Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार शराब तस्कर पकड़े
बागपत।
विज्ञापन

जनपद में विभिन्न थानों की पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।
छपरौली थाना पुलिस ने औढ़ापुर के जंगल में छापा मारकर सेंट्रो व इंडिका कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। दो शराब तस्कर गाड़ियां छोड़ भाग निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खेकड़ा पुलिस ने डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान गोविंद पुत्र फूल सिंह निवासी जोधापुर दिल्ली को गिरफ्तार कर बुलेरो गाड़ी सहित 23 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दोघट पुलिस ने भी टीकरी में चेकिंग के दौरान सत्यवीर पुत्र ताराचंद निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर 92 पव्वे, पप्पू पुत्र पीतम निवासी बामनौली को गिरफ्तार कर 24 अध्धे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने तितरौदा जंगल में छापा मारकर सुनील पुत्र धारे सिंह निवासी तितरौदा को 42 अध्धे देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed