फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धनोरा में चारा काटते समय युवक की मौत

धनोरा में चारा काटते समय युवक की मौत

Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
धनोरा में चारा काटते समय युवक की मौत

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव में चारा मशीन पर चारा काटते समय एक युवक की मौत हो गई।
धनौरा सिल्वर नगर गांव निवासी धर्मेंद्र कश्यप (19) पुत्र विनोद कश्यप रविवार को शाम के समय घर में ही चारा काटने वाली मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारा काटते समय बिजली के मोटर और मशीन पर चलने वाला पट्टा अचानक टूट गया और पट्टे में लगने वाला बोल्ट जोर से धर्मेंद्र के सीने में घुस गया। इससे धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिजन उसे बड़ौत के नर्सिंगहोम में ले गए। वहां के चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक का भाई विक्रांत, चाचा रणवीर, यशवीर नरेश, सुभाष आदि का रोते रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed