{"_id":"5a53c4814f1c1b32198b5bce","slug":"81515439233-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को पीटकर अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को पीटकर अधमरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गुराना रोड पर एक मकान में घुसकर चार अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से हमलाकर दंपति को अधमरा कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
घायल इमरान और उसकी पत्नी शबनम गुराना रोड बड़ौत के रहने वाले हैं। बुधवार की रात में इमरान एक मकान में लेंटर का लोहे का जाल बांधकर घर पहुंचा तो चार लोग घर में घुसे और पति और पत्नी को लाठी और डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्हें वहां से मेरठ रेफर किया। बताया जाता है कि इमरान की मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, इसे लेकर उन्होंने उनके साथ मारपीट की।