{"_id":"5939a4c54f1c1bcc5b8b45b8","slug":"81496949957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गैंग ने बागपत में भी की चोरी और लूट की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया गैंग ने बागपत में भी की चोरी और लूट की वारदात
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावरिया गैंग ने बागपत में भी की चोरी और लूट की वारदात
बागपत। गाजियाबाद में पकड़े गए बावरिया गैंग के पांच सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में बागपत में भी चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी। पता लगाने पर पुलिस को उनकी बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांवों में लोकेशन भी मिली। पुलिस अब उनको बी-वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।
पकड़े गए आरोपी सोनू निवासी अमरोहा, विनोद निवासी सिल्वर सिटी लोनी, दीपक निवासी रेवाड़ी, अरुण निवासी भरतपुर (राजस्थान) और श्रीराम निवासी मेरठ है। फिलहाल सभी आरोपी लोनी में रहते हैं। जो मंगलवार की रात में गाजियाबाद में घूम रहे थे। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सख्ती से पूछताछ की तो बदमाशों ने गाजियाबाद के अलावा दूसरे जनपदों में की गई लूटपाट और चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। इनमें बागपत की भी वारदात शामिल है। पता चलते ही यहां की पुलिस गाजियाबाद पहुंची। पूछताछ करके वापस लौट आई। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपियों ने बागपत में पिछले दिनों हुई चोरी और लूट की घटना का इकबाल किया है। जानकारी करने पर लोकेशन ट्रेस की गई तो उनकी यहां पर होने की पुष्टि हुई। आरोपियों को बी-वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों का इरादा आभूषण और नगदी लूटने का रहता है, इसलिए मकानों से अन्य सामान नहीं ले जाते थे। बागपत में भी इस तरह की कई घटना हुई है। बदमाश पहले रैकी करते थे। उसके बाद प्लान तैयार कर वारदात को अंजाम दे देते थे और कार से अपने सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाते थे।