फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पहले दिन 24 वाहनों के ई चालान किए

पुलिस ने पहले दिन 24 वाहनों के ई चालान किए

Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पहले दिन 24 वाहनों के ई चालान किए
पुलिस ने पहले दिन 24 वाहनों के ई चालान किए
विज्ञापन

बागपत। यातायात पुलिस ने पहले दिन 24 वाहनों के ई-चालान काटे। चालान कटते ही वाहन स्वामियों के मोबाइल पर संदेश पहुंच गया। दिल्ली की तर्ज पर जिले में ई-चालान की व्यवस्था लागू की गई है। ई-चालान में पुलिस वाहन का कोई भी प्रमाण पत्र कब्जे में नहीं लेेगी।
टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि ई-चालान एप पूर्णत: पेपर लेस है। एप के माध्यम से पूर्व में किए गए चालानों का विवरण भी चालान करने वाले अधिकारी को स्वत: ही मिल जाएगा। वाहन पर गलत नंबर लिख कर प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को सफलता पूर्वक ट्रैस किया जा सकता है। अब गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन नहीं चला सकेंगे। ई-चालान एप के माध्यम से किए गए चालान का विवरण चालक या स्वामी के मोबाइल पर संदेश से तत्काल पहुंच जाता है। उसी के अनुरूप उसे भुगतान करना होता है। एप से किए गए चालान को यदि वाहन चालक समय से भुगतान नहीं करता तो आरटीओ या एआरटीओ कार्यालय में उसके वाहन का स्थानांतरण एवं समस्त प्रमाण पत्रों का दोबारा नवीनीकरण नहीं किया जा सकता। ई-चालान में वाहन चालक से किसी भी प्रकार का कोई वाहन प्रमाण पत्र पुलिस कब्जे में नहीं लेती। यदि यातायात नियमों का दोबारा उल्लंघन किया जाता है तो जुर्माना राशि दोगुना या उससे अधिक हो जाती है। ई-चालान एप से पहले दिन 24 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

-------------------
क्या है ई-चालान व्यवस्था
बागपत। ई-चालान एप पुलिस कर्मियों के मोाबइल में इंस्टॉल किया गया है। ई-चालान एप हर यातायात पुलिसकर्मी समेत थाना पुलिस के मोबाइल में रहेगा। एप के जरिए पुलिस जिस गाड़ी का भी ई-चालान काटे जा रहे है। वाहन चालक और गाड़ी की फोटो भी ली जाती है। साथ ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर फीड करते ही उसकी तमाम जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाती है। वाहन स्वामी के मोबाइल पर तुरंत चालान कटने का संदेश पहुंच जाता है। मैसेज के माध्यम से ई-चालान का कोड मिलेगा। कोड से ही भुगतान करना होगा। वाहन किसी भी राज्य या जिले का हो। उसका ई-चालान जिस जिले में होगा, उसका भुगतान वाहन स्वामी को वहीं चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed