फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिवार पर जानलेवा हमला किया

परिवार पर जानलेवा हमला किया

Sat, 09 Mar 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
परिवार पर जानलेवा हमला किया
परिवार पर जानलेवा हमला किया
विज्ञापन

बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के जिवाना-जिवानी गांव में अनुसूचित जाति के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे है। धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गए तो जान से मार देंगे। पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अनुसूचित जाति के परिवार का युवक अरविंद गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। पांच मार्च को गांव का गौरव दुकान पर आया और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगा। अरविंद ने गिलास देने से मना कर दिया। आरोप है कि अभद्रता कर वह वहां से चला गया। रात करीब आठ बजे आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस गया और परिवार पर लाठी-डंडों, तमंचों की बटों से हमला बोल दिया। हमले में जयेंद्र, जयवीर, सुमित, अनुज, माया देवी पत्नी जयवीर, रीतू पत्नी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने रमाला थाने पर आरोपी गौरव समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गए तो जान से मार देंगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर महक सिंह, सुरेशपाल, सुनीता, अंजली, देवेंद्र, बलबीरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed