फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोडवेज बस में किराए को लेकर परिचालक से मारपीट

रोडवेज बस में किराए को लेकर परिचालक से मारपीट

Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में किराए को लेकर परिचालक से मारपीट
बागपत। मेरठ रोड पर भैंसाली डिपो की रोडवेज बस में तीन-चार युवकों ने किराये को लेकर परिचालक से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर एक हजार रुपये छीन भी ले गए। परिचालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

मैनपुरी के गांव असूली निवासी अतुल पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि वह भैंसाली डिपो की रोडवेज में परिचालक है। बुधवार की सुबह मेरठ से रोडवेज वाया बागपत होते हुए लोनी जा रही थी। डौला गांव से बस में तीन युवक सवार हुए। उसने युवकों से किराया मांगा तो युवकों ने किराया नहीं किया। उनके बीच कहासुनी हो गई। बागपत में मेरठ बस स्टैंड पर बस रुकते ही युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोपी है कि हमलावर एक हजार रुपये की नगदी भी छीन ले गए। परिचालक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट हुई है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज बस परिचालक से मारपीट, 19 हजार रुपये भी छीने
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के पास पांच युवकों ने रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट कर 19 हजार रुपये छीन लिए। इसकेे बाद परिचालक कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। घायल हरिमोहन पुत्र राजेंद्र आगरा का रहने वाला है, वह बड़ौत डिपो मेें परिचालक है, उसकी अनुबंधित बस यूपी 17 डी 0764 डयूटी चल रही है। बुधवार को मुजफ्फरनगर से बड़ौत आते वक्त बुढ़ाना से युवक चढ़ा तो परिचालक से उसकी कहासुनी हो गई। जब बस बिजरौल पहुंची तो उसने मोबाइल पर फोन कर बिजरौल से साथियों को बुला लिया और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक व परिचालक सवारियों को लेकर कोतवाली पहंचे और कोतवाली पर तहरीर दी। कोतवाल संजीव का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है, 19 हजार रुपये छीनने का मामला प्रकाश में नहीं आया, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed