फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हेलो पुलिस अंकल, टेंपो चालक कर रहे हैं मनमानी

हेलो पुलिस अंकल, टेंपो चालक कर रहे हैं मनमानी

Mon, 31 Dec 2018 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हेलो पुलिस अंकल, टेंपो चालक कर रहे हैं मनमानी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत - कोताना मार्ग पर चलने वाले टेंपो चालकों की मनमानी से क्षुब्ध नगर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने 100 नंबर पुलिस पर शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो चालकों को जमकर हड़काया और चेतावनी दी कि यदि भविष्य मेें मनमानी की शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई होगी।

दरअसल परिवहन विभाग के अफसरों की सांठगांठ के चलते बड़ौत-कोताना मार्ग पर काफी समय से टेंपो चालकों का साम्राज्य व्याप्त है। विधायक केपी मलिक और एसडीएम आशीष कुमार के आदेश के बावजूद इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद है। इस कारण टेंपो चालक पूरी मनमानी करते है। टेंपो में अत्यधिक सवारियों को भरने के साथ-साथ यात्रियों से दोगुना किराया वसूलते हैं, यदि कोई यात्री या नगर के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र जल्दी से चलने के लिए कहते हैं तो उनकेे साथ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक केस जौनमाना गांव की एक छात्रा का आया है। छात्रा को स्कूल जाने के साथ-साथ सुबह कोचिंग में जाना पड़ता है। टेंपो चालकों की मनमानी के चलते पिछले एक सप्ताह से वह न तो समय पर स्कूल जा पाती है और न ही कोचिंग। इससे क्षुब्ध होकर उसने 100 नंबर पुलिस को शिकायत कर नाराजगी जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अन्य छात्राओं ने भी टेंपो चालकों की मनमानी के किस्से सुनाएं। इस पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजीव कुमार ने मनमानी करने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा बड़ौत - कोताना मार्ग पर बसों का सही संचालन हो, इसके लिए रोडवेज के एआरएम योगेंद्र पाल को निर्देश दिए थे, यदि बसों का संचालन ठप है तो जांच कर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ रोडवेज के एआरएम योगेंद्र पाल ने कहा जल्द ही बसों की संख्या इस मार्ग पर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed