{"_id":"5be09c64bdec2269436b9b25","slug":"71541446756-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा हटाने के लोगों का कोतवाली में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ा हटाने के लोगों का कोतवाली में प्रदर्शन
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ा हटाना गांव में 11 दिन पहले एक युवक को लोहे की रॉड से मारकर घायल किया, तभी से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया।
अंकुर पुत्र साहब सिंह निवासी खेड़ा हटाना को 20 अक्तूबर को उस समय चार लोगों ने लोहे की छड़ से मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इसमें वह गंभीर घायल हुआ। उन्होंने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी, उसे सीएसची से जिला अस्पताल रेफर किया। अभी भी एक निजी अस्पताल मेें हालत गंभीर है, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और कहा कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि शीघ्र कार्रवाई होगी। प्रदर्शन करने वालों में ओमवीर, चंदकी राम, जगवीर, भजन, विनोद, रविंद्र, बबलू आदि रहे।