फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीओ ऑफिस के पास ठुमकों पर संघर्ष, पथराव में कई घायल

सीओ ऑफिस के पास ठुमकों पर संघर्ष, पथराव में कई घायल

Thu, 19 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सीओ ऑफिस के पास ठुमकों पर संघर्ष, पथराव में कई घायल
बागपत। सीओ बागपत के ऑफिस के निकट झंकार गली में चढ़त के दौरान डीजे पर लगाए जा रहे ठुमकों के बीच बारातियों और घरातियों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव होने से कई लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। दूल्हे ने भी घोड़ी से उतरकर जान बचाई। सीओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामला संभाला। डीजे बिना अनुमति के बजाया जा रहा है। मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के झंकार गली निवासी महेंद्र की बेटी की शाहदरा से बारात आई। बुधवार की रात में करीब सवा नौ बजे डीजे पर बाराती और घराती नाच रहे थे। डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बरातियों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पथराव में मटरू पुत्र चंदकी निवासी झंकार गली बागपत घायल हो गया। इसके अलावा पांच लोगों को भी चोटें लगी हैं। दूल्हे ने भी घोड़ी से उतरकर किसी तरह जान बचाई। मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ बागपत दिलीप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का घेराव किया। लोगों ने कहा डीजे बिना अनुमति के बजाया जा रहा है। डीजे पर युवक शराब पीकर डांस कर रहे थे। बारातियों ने ही पथराव शुरू किया। डीजे दूसरी गली से आना था, लेकिन जबरन झंकार गली से डीजे को लेकर आए है। वहीं बारातियों ने कहा मोहल्ले के लोगों ने उन पर पथराव किया है। देर रात तक तहरीर नहीं दी। इससे मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। एसपी जयप्रकाश ने कहा किसकी अनुमति से रात के समय डीजे बजा, यह भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारातियों पर फायरिंग करने का आरोप
बागपत। कुछ लोगों ने कहा बारातियों ने तमंचों से फायरिंग भी की। फायरिंग होने के बाद ही लोगों का गुस्सा भड़का और मामले ने तूल पकड़ लिया।


लड़कियों पर छींटाकशी का मामला
बागपत। कुछ लोगों ने कहा जबरन डीजे को झंकार गली से लाया। यहां बारातियों ने छींटाकशी की, इसके बाद मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।


पुलिस को डीजे ही नहीं मिला
बागपत। सीओ दिलीप सिंह ने बताया पुलिस को डीजे नहीं मिला है। डीजे पर डांस करने को लेकर झगड़ा हुआ है।


अनुमति लेकर डीजे बजाने पर चला था चाबुक
बागपत। कोर्ट रोड पर दस दिन पहले अनुमति लेकर डीजे बजा रहे संचालक को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली में बंद कराया। इतना ही उसके खिलाफ मुकदमा तक दर्ज कराया। दूसरी तरफ सीओ दफ्तर के पास ं बिना अनुमति के डीजे बजाए जा रहा है और पुलिस को खबर तक नहीं है।


कमाल की पुलिस, बेगुनाहों को दबोचा
बागपत। नाराज लोगों ने कहा आरोपी पुलिस के सामने ही भाग निकले। जब पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी तो मौके पर मौजूद बेगुनाह युवकों को ही हिरासत में ले लिया। इस पर लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती कर सभी को चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed