{"_id":"5b4264804f1c1b78468b56c5","slug":"71531077760-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चिकित्सक को मिली धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में चिकित्सक को मिली धमकी
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. भूपेंद्र को जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार की रात में इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान युवक ने गाली गलौच कर चिकित्सक को धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। चिकित्सक ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि वे शनिवार की रात एक बजे के लगभग इमरजेंसी कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक आया और अपने आप को पत्रकार बताकर धमकाना शुरू कर दिया। उनके साथ गाली गलौच की। इसको लेकर अस्पताल में हंगामा हो गया। युवक ने चिकित्सक को मारने तक की धमकी दी। युवक चिकित्सक के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रात्रि में ही पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी युवक भाग गया। डॉ. भूपेंद्र ने कोतवाली में कपिल कुमार निवासी राशिद कॉलोनी बागपत के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।