फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवाहिता पर धारदार हथियार से किया वार

विवाहिता पर धारदार हथियार से किया वार

Sun, 22 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता पर धारदार हथियार से किया वार
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। महिला को मरा समझ ससुराल वाले बड़ौत में फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी अजीज अहमद ने चार साल पहले अपनी बेटी नजमा का निकाह मुजफ्फरनगर निवासी जावेद खान के साथ किया । शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया। नजमा के ससुराल वाले कम दहेज लाने पर खुश नहीं थे। उन्होंने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उनकी मांग भी पूरी की अब नजमा के तीन बेटी हैं। नजमा के भाई गय्यूर हसन ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये और गाड़ी की मांग कर रहे थे। नजमा ने दहेज लाने से इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने नजमा को बंधक बनाकर पीटा और फांसी लगाकर मारने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। शनिवार को ससुराल वालों ने फिर से उस पर हमला बोल दिया और सिर में धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में नजमा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नजमा ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed