{"_id":"59cff7374f1c1bcc538b5127","slug":"71506801463-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हप्पू को शरण देने के आरोप में तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हप्पू को शरण देने के आरोप में तीन दबोचे
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव की गोपी पट्टी में शुक्रवार की देर रात 50 हजार का इनामी अजित उर्फ हप्पू की खाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उस स्थल को घेरकर सघन चेकिंग की तो अजित उर्फ हप्पू भाग निकला, लेकिन उसके साथ खाना खाने वाले और उसे सहयोग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा। पूछताछ में पुलिस को पकड़े गए लोगों से हप्पू के संबधित अहम सुराग हाथ लगे हैं।
बावली गांव निवासी और पचास के हजारी इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। सूचना पर पुलिस जंगलों की खाक छान रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया शुक्रवार की रात में करीब एक बजे सूचना मिली अजित उर्फ हप्पू अपने कुछ साथियों के साथ बावली की गोपी पट्टी में संदीप ब्रहमचारी पुत्र राजेंद्र के घेर में खाना खा रहा है। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल के साथ संबंधित घेर को घेरकर दबिश दी तो अजित हप्पू अपने साथियों के साथ वहां से खाना खाकर पुलिस के आने से पहले ही निकल चुका था। वहां से पुलिस ने संदीप ब्रहमचारी पुत्र राजेंद्र, योगेंद्र पुत्र महावीर निवासी गोपी पट्टी बावली और सतेंद्र पुत्र सतपाल मोहल्लू पट्टी बावली को गिरफ्तार किया है और वहां से खाना खाने के बर्तन भी बरामद किए हैं। तीनों अजित उर्फ हप्पू को शरण देते हैं और उसे खाना भी पहुंचाते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया पकड़े तीनों शरण दाताओं से पूछताछ की। उनसे अजित उर्फ हप्पू के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं।