{"_id":"59a1d2da4f1c1bce318b4a62","slug":"71503777498-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में बाइकर्स ने होमगार्ड को पैर मारकर गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल में बाइकर्स ने होमगार्ड को पैर मारकर गिराया
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में एक होमगार्ड को बाइक सवार दो युवकों ने पैर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इससे वह घायल हो गया। गनीमत रही वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे।
रटौल चौकी पर तैनात होमगार्ड सुशील कुमार ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह घर जाने के लिए रटौल बस स्टैंड पर पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों हेलमेट पहले थे। बराबर में आकर बाइक सवार एक युवक ने सुशील कुमार की कमर में पैर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। सामने से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल गए। होमगार्ड ने थाना खेकड़ा पुलिस को घटना से अवगत कराया।