फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तहसील में तालाबंदी कर धरने पर बैठे अधिवक्ता

तहसील में तालाबंदी कर धरने पर बैठे अधिवक्ता

Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
तहसील में तालाबंदी कर धरने पर बैठे अधिवक्ता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने अपने चैंबर बंद कर तहसील परिसर के समस्त कार्यालयों, न्यायालयों एवं रजिस्टरी कार्यालय पर तालाबंदी कर जुलूस निकाल धरने पर बैठ गए। इससे तहसील में आए वाद कार्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को भी बार के अध्यक्ष वेद पाल पंवार और महामंत्री आनंद पाल के नेतृत्व में वकीलों ने चैंबर बंद कर और नारेबाजी कर जुलूस निकाला और तहसील परिसर के समस्त कार्यालयों, न्यायालयों एवं रजिस्ट्री कार्यालयों पर तालाबंदी की और धरने पर बैठ गए। धरने के बीच एसडीएम दर्शन सिंह निगम, सीओ कर्मवीर सिंह धरनास्थल पर अधिवक्ताओं के बीच आए और दोनों अधिकारियों को अधिवक्ताओं ने कहा पहले बिनौली में और फिर दोघट थाना क्षेत्र में फर्जी मुकदमे वकीलों पर लगाए हैं। दोनों मुकदमों को वापस कराया जाए। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया अधिवक्ताओं की मांगों पर शीघ्र पूरा किया जाएगा और उनके विरुद्ध झूठी रिपोर्ट समाप्त कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाद में रेवन्यू बार एसोसिएशन ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद तहसील स्थित कार्यालय और न्यायालय एवं सब रजिस्ट्री पर लगे तालों को खोल दिया और पुलिस प्रशासन को चार दिन का समय देकर केवल विधि व्यवसाय न करने का निर्णय लिया। इसमें यशवीर चौहान, धर्मवीर सिंह, तेजवीर सिंह, ईश्वर सिंह, विरेंद्र चौहान, ओमपाल सिंह, वेदपाल पंवार, विनेश तोमर, राम कुमार तोमर, विनोद जैन, रविंद्र तोमर, शकील अहमद, ओमपाल मान, रूपेश तोमर, तेजवीर खोखर, कुलदीप, पुष्पेंद्र, दीपक, विनोद, सोहनवीर, जयवीर राणा, सुखपाल शर्मा आदि अधिवक्ता, लिपिक और टाइपिस्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed