फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अग्रवाल मंडी टटीरी में बदमाशों ने कार लूटी

अग्रवाल मंडी टटीरी में बदमाशों ने कार लूटी

Wed, 20 Mar 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में बदमाशों ने कार लूटी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में सर्वोदय हॉस्पिटल के पास बदमाशों ने कार लूट ली। चालक को बांधकर खेत में डाल दिया। बदमाश गाजियाबाद से कार किराये पर लेकर आए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह वेगनआर कार चलाता है। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के पास से सोमवार को तीन युवक कार किराये पर लेकर बागपत आए। अग्रवाल मंडी टटीरी में सर्वोदय हॉस्पिटल के पास युवकों ने कार लूट ली। उसे खेत में करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर मारा पीटा। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये नगद, एक आईफोन समेत तीन मोबाइल भी लूटे तथा सात हजार रुपये बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। बंधक मुक्त करते समय धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। मंगलवार की रात में करीब आठ बजे उसने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। एसआई अनूप सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed