{"_id":"5c194d94bdec2256cc1bd635","slug":"61545162132-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कार्यक्रम में जा रही युवती से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक कार्यक्रम में जा रही युवती से छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गंाधी रोड पर मंगलवार की दोपहर एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रही एक युवती से वहां पर पहले से खड़े बाइक सवार युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक धमकाने लगा। इससे आक्रोशित युवती ने साहस दिखाते हुए युवक को थप्पड़ मार दिया और शोर मचा दिया। युवती का शोर सुनकर लोगों को अपनी तरफ आता देखकर युवक बाइक पर सवार होकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
गांधी रोड पर एक व्यक्ति के यहां पर मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। सहेली द्वारा निमंत्रण देने के बाद जब एक युवती धार्मिक आयोजन मेें जाने लगी, तभी दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के पास बाइक पर खड़े एक युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक उससे धमकाने लगा, इस पर युवती ने साहस दिखाते हुए उसे एक थप्पड़ जड़ दिया और शोर मचा दिया। युवती के शोर की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो युवक बाइक पर सवार होकर वहां से युवती को देख लेने की धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बताया जाता है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ने के स्टूडेंट हैं।