फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूट के आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

लूट के आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 24 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
बागपत।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमपाल से 79 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बैंक शाखा एवं घटना के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो दोनों बदमाश फुटेज में मिले। इसके बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा रही है। उसने एएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने छपरौली पुलिस को लूट की धारा में मुकदमा तरमीम कर कार्रवाई के आदेश दिए।

छपरौली निवासी ओमपाल पुत्र अनूप राम ने एएसपी को बताया कि नौ अक्तूबर को ओबीसी बैंक शाखा बड़ौत से 79 हजार रुपये निकालकर लाया । जब वह छपरौली में घर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश उससे रुपये से भरा थैला लूटकर ले गए । उसने थाने पर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दशा कर रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित ने बैंक शाखा से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो दोनों बदमाश बैंक के अंदर घूमते दिखाई दिए। घटना स्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों बदमाश कैद हो गए । दोनों फुटेज को मिलाया तो दोनों जगह वे ही बदमाश मिले। उसने बदमाशों को पहचान लिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने छपरौली थानाध्यक्ष को लूट की धारा में मुकदमा तरमीम करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed