{"_id":"5bb67013867a5529006409c7","slug":"61538682899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचपड़ी में मकान पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिचपड़ी में मकान पर फायरिंग
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
बिचपड़ी गांव में मामूली विवाद को लेकर नौ-दस लोगों ने मकान पर हमला बोल दिया। परिवार ने कमरे में घुसकर जान बचाई। हमलावर ने फायरिंग की। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बिचपड़ी गांव निवासी पूनम शर्मा पत्नी सुशील कुमार ने बताया बुधवार को स्कूल में बच्चों का झगड़ा हो गया । इस झगड़े में उनके बच्चे शामिल नहीं थे। इसी के शक में गांव के नौ-दस लोग उनके घर में घुस गए। हमलावर हाथों में लाठी-डंडे व हथियार लिए हुए थे। उन्होंने घर में घुसते ही हथियारों से फायरिंग की। परिवार ने कमरे में घुसकर जान बचाई। हमलावरों ने किवाड़ तोड़ने की कोशिश की। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। बाद में हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस घटना के बाद परिवार भयभीत है। पूनम ने सिंघावली अहीर थाने में संदीप, वीरेंद्र, लाला, सुनील, सरजीत, पुनीत, आशीष, रोहित, बिजेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।