{"_id":"5b16e96f4f1c1b13358b5232","slug":"61528228207-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से रेप
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर पांच दिन तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आरोपी हाइवे पर किशोरी को फेंक कर भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र से 31 मई को 16 वर्षीय किशोरी का तीन युवक अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसे पांच दिनों तक गौरीपुर जवाहर नगर गांव स्थित एक मकान के कमरे में बंधक बनाकर रखा। एक युवक ने कई बार उसके साथ रेप किया। मंगलवार को आरोपी दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किशोरी को फेंक कर भाग निकले। बहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो