फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कहीं हापुड़ में तो नहीं छिपा रही हप्पू ने एके-47

कहीं हापुड़ में तो नहीं छिपा रही हप्पू ने एके-47

Thu, 22 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कहीं हापुड़  में तो नहीं छिपा रही हप्पू ने एके-47
बागपत।
विज्ञापन

एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू ने एके-47 हापुड़ जनपद के किसी गांव में तो नहीं छिपाई रखी है। रिमांड पर लेकर पुलिस ने अब तक की जो पूछताछ की है, कम से कम उसमें यही संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इस बात के संकेत मिले हैं। जांच की जा रही है।

एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी गांगनौली की हत्या करने के बाद अजीत उर्फ हप्पू पर उसकी एके 47 ले जाने का आरोप है। जिससे हप्पू ने कई लोगों की हत्या की थी, वह 2013 से वांछित था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में थी। 9 मार्च को बागपत क्राइम ब्रांच ने हप्पू को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उससे कोई हथियार बरामद नहीं हुआ था। बड़ौत कोतवाली में हप्पू पर 21 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह मुकदमे हत्या के हैं। बड़ौत पुलिस ने चार दिनों तक हप्पू को कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी थी। पूछताछ में पुलिस को एके 47 कहां पर है, इसके संकेत भी मिले हैं। कहीं हापुड़ जनपद के एक गांव में हप्पू ने एके 47 तो नहीं छिपाई हुई है, क्योंकि उसका एक साथी भी इसी गांव में छिपे होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हप्पू से अब तक दो पिस्टल व एक तमंचा बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed