{"_id":"5a6e1d6c4f1c1b89268b70a1","slug":"61517165932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चार दिन पहले मीरापुर रजबाहे की पटरी से सटे गोविंदपुरी कॉलोनी में दिन दहाड़े महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
उल्लेखनीय है चार दिन पहले गोविंद पुरी निवासी संदीप घर पर नहीं था। उसकी पत्नी डोली अकेली थी। तभी बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने कमरा किराए पर मांगा तो डोली ने कुंडी खोल दी। तभी दोनों युवकों ने डोली को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाया और विरोध करने पर तमंचों की बटों से पीटकर डोली को पीटकर घायल किया । घर से 73 हजार रुपये और दो लाख की कीमत के सोने के जेवर लूट ले गए थे। इस मामले में संदीप ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि इसका पता लगाने के प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।