फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां और दो बेटियों को बेरहमी से पीटा, हंगामा

मां और दो बेटियों को बेरहमी से पीटा, हंगामा

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
मां और दो बेटियों को बेरहमी से पीटा, हंगामा
मां और दो बेटियों को बेरहमी से पीटा, हंगामा
विज्ञापन

बागपत। शहर के ईदगाह मोहल्ले में एक महिला और उसकी दो बेटियों की पड़ोस के लोगों ने बुरी तरह से पिटाई की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। मोहल्ला निवासी युवती चांदनी ने बताया कि वह पड़ोस में स्थित एक खाली प्लाट में अपने पशुओं को बांध देते हैं। इससे पड़ोस का एक परिवार रंजिश रखता है। उनके साथ आए दिन गाली-गलोज करता रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपियों ने उनकी भैंस की पिटाई कर दी। विरोध करने पर उसकी, बहन हुमा और मां किसवर की पिटाई की गई। इसमें वह घायल हो गए। मोहल्ले के अन्य लोगों के इकट्ठे होने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इससे उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा पुराना कस्बा निवासी महिला समीना के साथ पड़ोस के ही युवक ने मामूली बात पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की है।

दूसरी तरफ हमले में घायल हुई महिला किसवर की तहरीर पर आरोपी अकबर, फरहाना, हुसनो, रिजवान, हनीफ, सईद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं विपक्षी अकबर ने महिला किसवर के परिजनों द्वारा उनके परिवार पर हमला करने का आरोप लगाकर आरोपी किसवर, उसके पति इकबाल के अलावा इसरत, राशिद, अमिर और राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed