फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जर्जर तारों से निकाली चिंगारी से 48 बीघा गेहूं की फसल जली

जर्जर तारों से निकाली चिंगारी से 48 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 29 Apr 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जर्जर तारों से निकाली चिंगारी से 48 बीघा गेहूं की फसल जली
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में बिजली के तारों में स्पार्किंग होने के कारण छह किसानों की करीब 48 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने घंटे की मशक्कत के के बाद आग पर काबू पाया गया। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। प्रशासन से हस्तक्षेप कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह किसानों को अपनी गेहूं की पकी पकाई फसल से हाथ धोना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे मुकारी गांव के जंगल में बिजली के तारों में स्पार्किंग हो गई। तारों से चिंगारी निकली तो गेहूं की फसल में गिर गई। इसके बाद फसल धूं-धूंकर लगने लगी। आग को देखते ही किसान मौके पर पहुंचे। नलकूपों से पानी भरकर आग को बुझाने का प्रयास, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । धीरे-धीरे बढ़ रही आग ने देखते ही देखते 48 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में केवल राख के ढेर ही नजर आ रहे थे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने ही मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से बसपा सरकार में मंत्री रहे राजपाल त्यागी और उनके भाई यशपाल, तेजपाल और लोकेश, मेघनाथ, और देवशरण की करीब 48 बीघा गेहूं की फसल जली है। किसानों का कहना है कि विद्युत की जर्जर लाइन से यह नुकसान हुआ है। कई बार बिजली अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। आग लगने से किसानों को कई लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


उपलों की आग के बाद गेहूं की फसल भी चपेट में
बागपत। शहर के पक्का घाट के पास पुस्ते पर रखे उपलों में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई और ओमवीर में गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी। महिला और बच्चों ने आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद गाड़ी पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया। किसान को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। मौके पर पुलिस भी पहुंची। ओमवीर और उसकी पत्नी कमला देवी मामूली रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बीघा गेहूं की फसल जली
दाहा (बागपत)। गांव दाहा में खेत से गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से रविंद्र पुत्र पीतम की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। इससे उसे हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed