{"_id":"5c75981ebdec227386332ce1","slug":"51551210526-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शिकायत कर व्यक्ति को पुलिस से पिटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बरवाला गांव के एक व्यक्ति ने जब अपने उधार दिए 50 हजार रुपये वापस मांगे तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और झूठी शिकायत कर कोतवाली में पुलिस से पिटवाया और घर में घुसकर जेवरात व कीमती सामान भी उठा ले गए। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
देवेंद्र शर्मा पुत्र सुखबीर बरवाला गांव का रहने वाला है। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उसने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को पांच वर्ष पहले 50 हजार रुपये उधार दिए थे। अब बीमार होने के कारण उसने उधार दिए पैसाें का तगादा किया आरोपी ने घर में घुसकर उसको पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी वहां से सारा सामान उठा ले गए। इतना ही नहीं उसी की शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने उसे रमाला थाने में रखकर घोर यातनाएं दी। हालत खराब होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसने एसपी को शिकायत कर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।