{"_id":"5c228931bdec22571d7dfde5","slug":"51545767217-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत, रिश्तेदारियों में भेजे महिला और बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत, रिश्तेदारियों में भेजे महिला और बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर रहने वाले पीड़ित रामपाल और बीर सैन प्रजापति परिवार घटना के बाद से दहशतजदा है। दोनों परिवारों का कहना है कि वह पलायन करेंगे। परिवार की महिलाओं और बच्चों को रिश्तेदारी में भेजा। उनका कहना है कि पुलिस के हटते ही मकान बेचकर यहां से चले जाएंगे।
लक्ष्मण चौक पर रामपाल प्रजापति और बीर सैन प्रजापति के परिवार रहते हैं। सोमवार को हुई घटना के बाद दोनों परिवार के लोग भयभीत हैं। रामपाल ने बताया कि उन पर अचानक ही 50-60 लोगों ने हमला कर दिया। जब कि वे कुछ समझ पाते पथराव शुरू हो गया। आरोपियों ने कांच की बोतल भी बरसाई। उनके मकानों की छतों पर ईंट और कांच बिखरा पड़ा हुआ है। घरों में बंधे पशु भी कांच लगने से घायल हो गए। उसके भाई व भतीजे जान बचाकर चौहानान मोहल्ले की तरफ भाग लिए। हमलावरों ने तीन सौ मीटर दूर शिव मंदिर तक उनका पीछा किया। उन्होंने मंदिर में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद जान का खतरा बना हुआ है। परिवार की महिलाओं और बच्चों को रिश्तेदारी में भेजा। जब तक पुलिस तैनात है, तब तक ही वह यहां पर रहेंगे। पुलिस हटने के बाद मकान बेचकर पलायन कर जाएंगे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों को हिदायत दी कि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुछ करते रहे पथराव, कुछ लूटकर ले गए दुकानें
बागपत। दो समुदाय के झगड़े में रामपाल और बीर सैन प्रजापति पक्ष का कहना है कि दुकान पूरी तरह से तहस नहस कर दी। रामपाल ने बताया कि कुछ लोग उन पर पथराव कर रहे थे और कुछ लोग उनकी दुकानें लूटने में लगे थे। दोनों दुकानों से हजारों रुपये का सामान और नगदी लूटकर ले गए। घर के बाहर बंधी तीन भैंस और दो कटिया भी लूटकर ले गए। रामपाल के मकान के पास बिजली के खंभे और पेड़ पर गोलियां लगने के निशान बने हैं। बीर सैन ने बताया कि जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई। छत से उन पर पथराव किया।
विज्ञापन
वीडियो से की जा रही पहचान
बागपत। पुलिस वीडियो से हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। पथराव के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई थी, जिसमें युवक ईंट तोड़ते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।