फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक पर निकले दो बदमाशों ने उड़ाई पुलिस की नींद

बाइक पर निकले दो बदमाशों ने उड़ाई पुलिस की नींद

Sat, 22 Dec 2018 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर निकले दो बदमाशों ने उड़ाई पुलिस की नींद
बागपत। बंथला-ढिकौली से लेकर जिले के अन्य मार्गों पर कहर बरपा रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। अंधेरा ढलते ही बदमाश राहगीरों को गोली मारकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है। सिपाही से लेकर थानेदार तक शाम के समय लिंक मार्गों पर बाइक से गश्त करेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारियों को भी सर्किल क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में पिछले 15 दिन से लगातार लूटपाट की वारदात हो रही है। बाइक सवार दो बदमाश राहगीरों को गोली मारकर लूट करते हैं और आराम से फरार हो जाते हैं। बदमाश 15 से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। लोगों में दहशत व्याप्त है। फैक्ट्रियों में नौकरी करने वाले युवकों में बदमाशों का खौफ है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शाम होने के बाद थाने में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं रहेगा। सिपाही से लेकर थानाध्यक्ष बाइक से लिंक मार्गों पर गश्त करेंगे। एएसपी ने बताया कि बदमाशों का उद्देश्य दहशत फैलाना है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। शाम के समय पुलिस कर्मी बाइक पर गश्त करेंगे। लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। कई संदिग्धों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, लेकिन सभी फरार हैं। शीघ्र ही राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed