{"_id":"5bf310acbdec22696a3aed6d","slug":"51542656172-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हप्पू गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हप्पू गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हप्पू गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बागपत। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे कुख्यात बदमाश अजीत उर्फ हप्पू गैंग के लिए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि बड़ौत कोतवाली पुलिस ने रविवार रात 12:50 बजे बावली गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। तीनों युवक पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भाग निकला। पकड़े गए बदमाश वीर सिंह उर्फ जॉनी पुत्र जगपाल निवासी पट्टी देशू बावली, अनुज उर्फ लादी पुत्र कृष्णपाल निवासी पट्टी मोल्हू बावली के रहने वाले हैं। जबकि फरार आदित्य उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र पट्टी कटघड़ बड़ौत का रहने वाला है। दोनों के पास से 12 बोर की एक मस्कट, 315 बोर की तीन मस्कट, दो तमंचे, 315 बोर के 16 कारतूस, 12 बोर के 16 कारतूस, 315 बोर के दो कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। बदमाशों ने बताया कि वे एक लाख के ईनामी रहे कुख्यात बदमाश अजीत उर्फ हप्पू गैंग के लिए अवैध हथियारों की तस्करी करते है। यह हथियार उन्होंने शामली जनपद के कैराना से खरीदे हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जनपद के जौला से भी हथियार खरीदते हैं। बड़ौत कोतवाली में अनुज उर्फ लादी पर दो मुकदमे दर्ज हैं जबकि फरार हुए आदित्य के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
----------------------
फेसबुक लाइव पर वीडियो हुआ था वायरल
बागपत। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फेसबुक लाइव पर बदमाश अनुज द्वारा हथियार लिए वीडियो वायरल भी हुआ था, जिसमें वह कारबाइननुमा तमंचा लिए हुआ था और कह रहा था कि देखा हमारे पास इस तरह का हथियार है। वह किसी को धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
---------------------
अनुज की चार युवकों ने की थी पिटाई
बागपत। पुलिस ने बताया कि सरूरपुर गांव में एक माह पूर्व अनुज की चार युवकों ने पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने अनुज की तहरीर पर सरूरपुर निवासी अर्जुन समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चारों युवकों को गिरप्तार कर जेल भेजा दिया था। इससे पूर्व अनुज ने सरूरपुर के अर्जुन के साथ मारपीट कर उसका वीडिया वायरल कर दिया था। दोनों पक्षों में कई माह से वर्चस्व की जंगल चल रही है।
----------------------
पांच से साढ़े सात हजार में खरीदते थे तमंचे
बागपत। एसपी ने बताया कि बदमाश एक मस्कट (पौना तमंचा) साढ़े पांच हजार से साढ़े सात हजार रुपये में खरीदते हैं। एक तमंचा पांच हजार रुपये में खरीद कर लाते थे। एक कारतूस की कीमत 150 रुपये है। शामली व मुजफ्फरनगर जनपदों से हथियारों की खरीददारी करते हैं।
---------------------
धीरज उज्जवल से मांगी थी रंगदारी
बागपत। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश आदित्य उर्फ गोलू ने कई माह पूर्व बड़ौत में पेट्रोल पंप मालिक रालोद नेता धीरज उज्जवल से कुख्यात बदमाश अजीत उर्फ हप्पू के नाम से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
---------------------
अर्जुन की कर सकता था हत्या
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश अनुज उर्फ लादी व सरूरपुर के अर्जुन के बीच जंग छिड़ी हुई है। दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की भी धमकी दे रखी है। यदि अनुज को पुलिस नहीं पकड़ती तो वह अर्जुन की हत्या कर सकता था। उसने हथियार के साथ हत्या की धमकी देते हुए अर्जुन को वीडियो भी भेजी थी।