{"_id":"5be1e726bdec22694d432407","slug":"51541531430-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुआ
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भूखंड के विवाद में पैसे मांगने पर घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका गांव के ही दो व्यक्ति रूप सिंह व विक्रम से भूखंड के डेढ़ लाख रुपये का विवाद चल रहा था। जहां उन्होंने कई बार आरोपियों से पैसे की मांग की, लेकिन आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है वर्ष 11 अक्तूबर को शाम के समय उसके घर रूप सिंह, विक्रम, जितेंद्र व धनपाल पहुंचे और पीड़ित से उसके पति के बारे में पूछा, लेकिन उस वक्त पीड़ित का पति बाहर गया हुआ था। जहां आरोपियों ने महिला को अकेली पाकर उसके साथ बारी बारी सामूहिक दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने कोर्ट में शरण ली। इस मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में चारो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन