{"_id":"5b6755044f1c1bee748b8184","slug":"51533498628-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर शैंपू लेने गई युवती से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान पर शैंपू लेने गई युवती से रेप की कोशिश
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर शैंपू लेने गई युवती से दो युवकों ने दुकान में खींचकर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर युवती का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए। परिजनों ने कोतवाली में यूपी 100 डायल पुलिस पर पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती रविवार को दोपहर के समय दुकान में शैंपू लेने गई। उसने बताया कि दुकान में दो युवक बैठे थे। उन्होंने उसे अंदर आकर शैंपू लेने को कहा। जब उसने अंदर जाने से मना कर दिया तो उसे जबरन दुकान में खींचकर ले गए और रेप करने की कोशिश की। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसके सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। शोर शराब सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को तलाश किया, लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें डराया और धमकाया भी गया। परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोंक झोंक भी हुई। इस संबंध में युवती के भाई ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।