फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष को धमकी

ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष को धमकी

Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष को धमकी
बागपत। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा को फिर से एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू के खिलाफ दर्ज रंगदारी का मुकदमा वापस न लेने पर तीन लोगों से मारने की धमकी दी। उन्होंने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी हरेंद्र शर्मा ने एएसपी को बताया कि अजीत उर्फ हप्पू उससे रंजिश रखता है। पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर हप्पू के साथी पूर्व में तीन बार उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व में शासन द्वारा उसे सुरक्षा मिली हुई थी। जो पिछले माह वापस ले ली गई। तीन दिन पहले उसके घर पर तीन बदमाश आए और धमकी दी यदि हप्पू के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। मेरठ जेल में बंद हप्पू उसकी हत्या करा सकता है। उन्होंने सुरक्षा देने की मांग की। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने जांच कराकर कार्रवाई की आश्वासन दिया। इस दौरान वीरेंद्र, नफे सिंह अजब सिंह, राज सिंह, अंग्रेज सिंह, रणधीर, विनोद, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed