{"_id":"59cff5444f1c1bf3538b52e3","slug":"51506800964-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककौर में खेत में शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककौर में खेत में शव मिलने से सनसनी
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
क्षेत्र के ककौर गांव में शनिवार को खेत में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई।
बदरखा गांव निवासी शेर सिंह पुत्र घसीटा ने ककौर कलां गांव के किसान राज सिंह का खेत ठेके पर ले रखा है। शनिवार सुबह शेर सिंह खेत में गया तो वहां पर उसको दुर्गंध आई। उसने दुर्गंध का पता लगाने खेत में खोजबीन की तो उसे खेत में शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि शव करीब 35 वर्षीय किसी युवक का शव लग रहा है, जो करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।