{"_id":"595401b24f1c1b51178b4597","slug":"51498677682-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यमन नहर की पटरी पर राहगीरों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्वी यमन नहर की पटरी पर राहगीरों से लूटपाट
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी यमन नहर की पटरी पर राहगीरों से लूट
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमन नहर की पटरी पर बुधवार की तड़के तीन-चार सशस्त्र बदमाशों ने बाम गांव से स्कूटर से बड़ौत आ रहेे दो लोगों से तमंचों के बल पर हजारों की नगदी लूट ली। इस संबंध में उन्होने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोलू पुत्र यूनुस निवासी बाम अपने दोस्त सतेंद्र के साथ बुधवार की सुबह स्कूटर से बड़ौत आ रहा था। जब वे पूर्वी यमन नहर की पटरी पर आए तो तीन चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया और उनसे 1300 रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। बाद में शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पूर्वी यमन नहर की पटरी पर पिछले काफी समय से बदमाश राहगीरों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है। पुलिस इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।