{"_id":"5c043759bdec2241b3027585","slug":"41543780185-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, चार पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, चार पिस्टल बरामद
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने मीतली चौराहे से हथियारों के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार पिस्टल और बाइक बरामद की। पिस्टलों पर मेड़ इन इटली लिखा है। मेरठ से हथियार खरीदकर हरियाणा में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम मेरठ मार्ग पर मीतली चौराहे के वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात्रि दस बजे के लगभग मेरठ की तरफ से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से चार पिस्टल और बाइक बरामद हुई। पिस्टलों पर मेड़ इन इटली लिखा हुआ है। पकड़े गए आमिर पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला शहजाद कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेरठ के राधना गांव निवासी मुकीम से हथियार खरीद कर हरियाणा में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। कोतवाल ने बताया कि पकड़ी पिस्टल देसी है। बिहार के मुंगेर में इस तरह की पिस्टल बनाई जाती है।
दो साल से कर रहा था हथियारों की तस्करी
बागपत। पकड़े गए हथियार तस्कर आमिर ने बताया कि वह पिछले दो साल से हथियारों की तस्कर कर रहा है। मेरठ से 25 से 30 हजार रुपये में एक पिस्टल खरीदता है और हरियाणा में 35 से 40 हजार रुपये में बेचता है। इस धंधे में मेरठ निवासी माजिद भी उसका साथ लेता है।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के हथियारों से हरियाणा में होता है खून खराबा
बागपत। तस्कर आमिर ने बताया कि वह अकेला हथियार सप्लायर नहीं है। उसके अलावा भी 10-12 युवक वेस्ट यूपी के जिले मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और मेरठ से हथियारों को खरीदकर हरियाणा में सप्लाई करते हैं। वेस्ट यूपी के हथियारों से हरियाणा में बदमाश खून खराबा करते है। यमुना नदी के रास्ते हरियाणा में हथियार लेकर जाते हैं।
हरियाणा जाने वाले वाहनों की नहीं होती चेकिंग
बागपत। जनपद पुलिस यूपी - हरियाणा बार्डर पर हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की तो चेकिंग करती है, लेकिन बागपत से जाने वाहन ों को चेक नहीं किया जाता है। इसका फायदा हथियार तस्कर उठाते हैं। आराम से पुलिस सामने हथियार लेकर निकल जाते हैं। पुलिस सिर्फ शराब तस्करों को पकड़ने तक ही सीमित रह जाती है। बदमाश जिले में अपराध कर आराम से हरियाणा भाग जाते हैं। यह पुलिस के लिए चुनौती का विषय है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बार्डर की चौकियों पर तैनात पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए। पुलिस रात-दिन वाहनों की चेकिंग करती है।