फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जन सुविधा केंद्र में तोड़फोड़, संचालक को पीटा

जन सुविधा केंद्र में तोड़फोड़, संचालक को पीटा

Wed, 03 Oct 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जन सुविधा केंद्र में तोड़फोड़, संचालक को पीटा
बागपत।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर जन सुविधा केंद्र के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के सात-आठ युवकों ने जन सुविधा केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की और केंद्र संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी।

राष्ट्र वंदना चौक पर पूर्व विधायक स्वर्गीय चंद्र सिंह के पौत्र विकास ने जन सुविधा केंद्र खोला हुआ है। वह आधार कार्ड संबंधी काम करता है। जन सुविधा केंद्र के बगल में डेंटल क्लीनिक है। क्लीनिक पर ईदगाह मोहल्ला निवासी शकील अपनी महिला रिश्तेदार को लेकर दांत का इलाज करने के लिए आया । शकील ने अपनी बाइक जन सुविधा केंद्र के सामने खड़ी कर दी। केंद्र संचालक विकास ने उसे बाइक हटाकर साइड में लगाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शकील ने फोन कर अपने 7-8 साथियों को बुलाया। युवाओं ने आते ही जन सुविधा केंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी। केंद्र संचालक विकास को मारपीट कर घायल कर दिया। जन सुविधा केंद्र में रखे लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान तोड़ डाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed