{"_id":"5b884c8042c792463f795002","slug":"41535659136-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के शेष नाग मंदिर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामनौली के शेष नाग मंदिर में चोरी
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। शेषनाग मंदिर बामनौली में चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि दान पात्र के रुपये लेकर दो बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने बदमाश की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
बामनौली गांव निवासी प्रविंद्र पुत्र रणबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए गया तो तीन बदमाश मंदिर के अंदर से निकले और खेतों की तरफ भाग लिए। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए चोर के पास से सोलर लाइट की प्लेट व बैटरी बरामद हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को थाने ले गई। पकड़ा गया बदमाश ग्राम सैनी जनपद मेरठ का रहने वाला है जबकि फरार हुए युवक बामनौली के रहने वाले बताए गए हैं। मंदिर के दानपात्र से चोरी की गई नगदी फरार हुए बदमाशों के पास है। इस संबंध में प्रविंद्र ने तीनों बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।