फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छेड़छाड़ के मामले में दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

छेड़छाड़ के मामले में दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 17 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने क्रॉस केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक पक्ष की महिला ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर पर थी, इसी दौरान उनके पड़ोसी अनुज व नीरज उसके घर में घुस गए तथा महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, वहीं विरोध करने पर मारपीट करने व अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। वही दूसरे पक्ष की महिला भी कोतवाली पहुंच गई तथा आरोप लगाया कि बिल्लू पुत्र सुखबीर, सुरेन्द्र, संजीव तथा गुल्लू ने घर में घुसकर उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी, तथा पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान दोनों पक्षों ने कोतवाली में घंटो तक हंगामा किया और एक दूसरे पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed