{"_id":"5b60be614f1c1b9c3e8b479d","slug":"41533066849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र शिवम हत्याकांड के खुलासे में लगी दो टीमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र शिवम हत्याकांड के खुलासे में लगी दो टीमें
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिजवाड़ा गांव के शिवम हत्याकांड में पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए खुलासे के लिए दो टीमें लगी हुई है, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं मंगलवार को घटना स्थल के पास खेत में चारा काट रही महिला ने बदमाश को ईख के खेत से निकलते देखा। बदमाश को देखकर महिला बेहोश हो गई। ग्रामीण लाइसेंसी हथियार लेकर जंगल में पहुंचे। बिनौली थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
बिजवाड़ा गांव के जंगल में रविवार की शाम बीकॉम के छात्र सयश तोमर उर्फ शिवम (19) पुत्र पुष्पेंद्र तोमर निवासी बिजवाड़ा की गोली मारकर हत्या की। उसकी कनपटी पर बाई तरफ तमंचा सटाकर गोली मारी । पुलिस को शव के पास से 315 बोर का तमंचा व मृतक की जेब से एक कारतूस व मोबाइल भी मिला । इस मामले में पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को जिस स्थान पर शिवम की हत्या की, उसके पास खेत में मिथलेश पत्नी किरण प्रजापति निवासी बिजवाड़ा पशुओं के लिए चारा काट रही थी। पास में ही परिजन काम कर रहे थे। महिला ने एक बदमाश को गन्ने के खेत से निकलते देखा। बदमाश लाल रंग की टी-शर्ट व लोअर पहने था। बदमाश को देखकर महिला की चीख निकल गई और वह बेहोश होकर गिर गई। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग गया। परिजनों ने गांव में सूचना दी। ग्रामीण लाइसेंसी हथियार लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर बिनौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट व क्राइम ब्रांच टीम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक सप्ताह में दो युवकों की हत्या की। दोनों ही हत्या एक ही अंदाज में की। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि जंगल में बदमाश देखे जाने की सूचना मिली , लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। घटना के खुलासे के बिनौली थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी लगी हुई है। जल्दी ही खुलासा होगा।