फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाइवे पर थ्री व्हीलर सवार दंपति से लूटपाट

हाइवे पर थ्री व्हीलर सवार दंपति से लूटपाट

Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर थ्री व्हीलर सवार दंपति से लूटपाट
बागपत।
विज्ञापन

हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास बाइक सवार दो युवकों ने थ्री व्हीलर में सवार दंपति को मारपीट कर घायल किया। आरोप है कि हमलावरों ने हजारों की नगदी व जेवरात लूट लिए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी दोनों युवकों को पकड़ कर धुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।

पाली गांव निवासी कामिल अपनी पत्नी रिहाना के साथ थ्री व्हीलर में सवार होकर बागपत आ रहे थे। कामिल ने बताया कि जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास पहुंचे और बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने थ्री व्हीलर को रुकवा कर उनके साथ मारपीट की। बचाव में आए थ्री व्हीलर चालक रामपाल निवासी काठा को भी मारपीट कर घायल किया। आरोप है कि हमलावरों ने रिहाना से पांच हजार की नगदी, कानों के कुंडल, पाजेब व कामिल से 22 सौ रुपये की नगदी एवं थ्री व्हीलर चालक से दो हजार रुपये लूट लिए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी भागने लगे, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ कर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी दोनों युवकों को पुलिस को सौंपा। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस संबंध में कामिल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया। मामले मारपीट का है। लूट का आरोप गलत है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed