{"_id":"5b47b5a84f1c1b55238b6044","slug":"41531426216-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपियों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपियों ने किया जानलेवा हमला
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। रटौल गांव निवासी महताब पुत्र आफताब ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 जून की रात में पांच लोगों ने उसके साथ लूट की थी। जिसकी थाना खेकड़ा से जांच चल रही थी। इस मामले में फैसला न करने पर आरोपियों ने आठ जुलाई को घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
------------
बहनों का झगड़ा कोतवाली पहुंचा
बागपत। हरचंदपुर गांव निवासी मुनीजा पत्नी आबिद का बहन मुन्नी के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है बहन ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर उसके जेवरात गिरवी रख कर अपने पति की जमानत करा ली। अब वह जेवरात नहीं छुड़ा रही है। जब बेटी जेवरात लेने गई तो बहन ने उसके साथ मारपीट की। बृहस्पतिवार को मुनीजा ने कोतवाली पहुंचकर बहन के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि जब वह कोतवाली से बाहर निकली तो बहन पक्ष के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह जख्मी हो गई। इसको लेकर महिला ने कोवताली में हंगामा किया और पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।