{"_id":"5acd1b404f1c1b5f3e8b46ff","slug":"41523391296-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पुलिस ने बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं तवेला गढ़ी में इंटर कॉलेज के पास लूट के इरादे से खड़े युवक को पुलिस ने तमंचे सहित पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
दो माह पहले हुई बाइक लूट की घटना में फरार चल रहे यूनुस पुत्र फैय्याज निवासी दोघट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है। उसने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज तवेला गढ़ी के पास लूट के इरादे से खड़े चिंताराम पुत्र बेदू निवासी तवेला गढ़ी को 315 बोर के तमंचे व दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।