{"_id":"5a357e034f1c1b96368b4f5c","slug":"41513455107-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमाबाद गढ़ी में दो घरों में लूटपाट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगमाबाद गढ़ी में दो घरों में लूटपाट का प्रयास
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी गांव में दो मकानों में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों ने बदमाशों को जंगल तक दौड़ाया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका।
बेगमाबाद गढ़ी गांव में शुक्रवार की रात में दो बजे के लगभग बदमाशों ने पूर्व प्रधान नवाब और विनोद के मकान में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव में जाग हो गई और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश जंगल की तरफ भाग निकले। रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। ग्रामीणों ने बताया दो सप्ताह पहले भी बदमाशों ने एक मकान में घुसकर लूटपाट की । इस मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने रात्रि के समय गांव में पुलिस गश्त की मांग की है। एसओ चितवन कुमार ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।