फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट और टीकरी में लोगों ने किया पुलिस का विरोध

दोघट और टीकरी में लोगों ने किया पुलिस का विरोध

Fri, 17 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
दोघट और टीकरी में लोगों ने किया पुलिस का विरोध
दोघट (बागपत)। पुलिस ने नगर पंचायत दोघट और टीकरी में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संपत्ति पर लगे प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर उतरवाए। इसी दौरान कई जगह निजी मकानों से पोस्टर उतारने पर पुलिस का लोगों ने विरोध किया और पोस्टर नहीं उतारने दिए। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को देखकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को पुलिस ने नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर नगर पंचायत दोघट और टीकरी में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संपत्ति पर लगाए प्रत्याशियों के पोस्टरों, होर्डिंग और बैनरों को उतरवाया। इस दौरान कई जगह निजी मकानों पर लगे प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनरों को पुलिस द्वारा उतरवाने पर लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंक झोंक भी हुई। लोगों ने कहा कि वे अपने मकानों पर किसी का भी बैनर या पोस्टर लगाए, पुलिस इसे नहीं उतरवा सकती। लोगों के विरोध को देखकर पुलिस ने पोस्टर नहीं उतारे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संपत्ति पर प्रत्याशियों के पोस्टर नहीं लगने दिए जाएंगे। यदि किसी ने लगाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनपद में धारा 144 लागू है। किसी को मंडली लगाकर बैठने की इजाजत नहीं है। दोनों कस्बों में दो से अधिक लोग एक साथ दिखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में नहीं होने दी जाएगी गड़बड़ी - सीओ
दोघट। नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर रखकर आरएएफ, सीआरपीएफ और थाना पुलिस ने नगर पंचायत दोघट एवं टीकरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से चुनाव शांति पूर्वक कराने की अपील की।

सीआरपीएफ इंस्पेक्टर गौरव कुमार, आरएएफ इंस्पेक्टर प्यारे लाल, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में जवानों ने नगर पंचायत दोघट और टीकरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल का फ्लैग मार्च दोनों कस्बों में के विभिन्न मोहल्लों से निकाला गया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि होने वाले नगर निकाय चुनाव में किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed