फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारपीट करने वालों पर हो मुकदमा, वरना फार्मेसिस्ट करेंगे हड़ताल

मारपीट करने वालों पर हो मुकदमा, वरना फार्मेसिस्ट करेंगे हड़ताल

Tue, 11 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वालों पर हो मुकदमा, वरना फार्मेसिस्ट करेंगे हड़ताल
बागपत। दोघट पीएचसी में छठीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी फार्मेसिस्ट की हिमायत में जनपद के फार्मेसिस्ट आ गए है। उनका कहना है कि यह केस पूरी तरह से फर्जी है। छात्रा के परिजनों और अन्य लोगों ने फार्मेसिस्ट के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो, वरना मुकदमा 13 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी जाएगी। उधर आरोपी फार्मेसिस्ट की हालत गंभीर होने के कारण उसको जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम निवासी संजीव उर्फ संजय, दोघट पीएचसी पर फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात था। शनिवार को दोघट क्षेत्र की छठीं की छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई थी। वहां पर उसके साथ आरोपी फार्मेसिस्ट ने छेड़छाड़ की। आरोपी फार्मेसिस्ट को काफी लोग अस्पताल से पीटते हुए थाने ले गए थे। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को जनपद के फार्मेसिस्ट आरोपी की हिमायत में आ गए। उनका कहना है कि फार्मेसिस्ट को रंजिश के चलते केस में फंसाया गया है। पुलिस ने बगैर जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। फार्मेसिस्ट की पिटाई करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पहले सीएमओ ऑफिस और बाद में एसपी आवास पर धरना प्रदर्शन करते हुए शिकायत की। अल्टीमेटम दिया कि 12 जुलाई तक मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो 13 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। इस मौके पर फार्मेसिस्ट मुकेश शर्मा, ताहिर बेग, मुकेश गिरि, मोहित त्यागी, हारूण, सुशील, सहजोर, राजकुमार, सतीश, रमेश मौजूद रहे। उधर एसपी डी प्रदीप कुमार ने इस मामले में दोघट पुलिस को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed