{"_id":"594ad0ac4f1c1bde078b4654","slug":"41498075308-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशु के हत्यारोपी तीन भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशु के हत्यारोपी तीन भाई गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। मलकपुर गांव के किशोर आशु की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने कहा पिटाई का बदला लेने को उसकी पिटाई की थी। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
किशोर आशु ने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की थी। वह सब्जी बेचने के काम में भी परिवार का सहयोग करता था। सोमवार शाम साइकिल पर पड़ोसी गांव चौबली में उधार दी सब्जी के रुपये लेने के लिए गया था। रुपये के लेनदेन को लेकर उसका एक किशोर से झगड़ा हो गया था। इस दौरान आशु की पीटकर हत्या की। मृतक के परिजनों ने छपरौली थाने पर अनिल के तीन लड़कों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस तभी से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा गिरफ्तार आरोपी अपने गांव से भागने की फिराक में थे। इसी दौरान उनको पकड़ लिया। उन्होंने कहा आरोपियों में सबसे छोटे लड़के का आशु से विवाद हो गया था। आशु ने उसकी पिटाई कर दी थी। पता चलते ही उसके दोनों भाइयों ने मिलकर आशु के साथ मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका इरादा आशु की हत्या करने का नहीं था। पिटाई करने का सबक सिखाने के लिए उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला उसकी मौत सिर में अंदरूनी गंभीर चोट लगने से हुई है।